फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर बकरी चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बकरियां चुराकर भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। चोरों के पास से 315 बोर का देशी तमंचा, दो कारतूस, चाकू एवं बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र के गांव झरैला निवासी प्रभु दोहरे के घर पर गुरुवार की रात पीछे की दीवार फांदकर चोर घुस गए और दो बकरियां चुरा ली।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर प्रभु भी मौके पर पहुंच गया और शोर मचाने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों में रवीन्द्र उर्फ अब्दुल रहमान, हसीन खान हैं। दोनों के पास से बकरियां, असलहा और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें