फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी के विरोध में शोहदों ने बाड़े में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। शौचक्रिया से वापस आ रही किशोरी के साथ छेड़खानी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके घर के जानवरों के बाड़े में आग लगा दी। जिससे करीब 40 हजार रुपये का नुकसान का आरोप है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री शाम को शौच क्रिया के लिए गांव से बाहर गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तभी रास्ते में घात लगाए बैठे दो युवकों व उसके साथियों ने जबरन उसे रोक लिया और उसके साथ छेडख़ानी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके पीछे पीछे सभी घर आ धमके और गालीए गलौज करने लगे। पुत्री के साथ छेडख़ानी और गाली गलौज करते देख जब उसने मना किया तो उक्त दबंगों ने जानवरों के बाड़ा में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक उसका लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हो चुका था। पीड़ित महिला ने पुलिस से उसके नुकसान की भरपाई व उक्त युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें