उरई। कैंसर अब लाइलाज नहीं है, यदि समय पर बीमारी की पहचान कर उसका इलाज किया जाए तो मरीज एकदम ठीक भी हो जाता है। लोगों में ऐसी ही जागरुकता लाने के लिए अमर उजाला एवं रीजेंसी हेल्थ कानपुर की ओर आज गोपालगंज स्थित गहोई धर्मशाला में निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगेगा। जिसमें विशेषतौर पर ग्रामीण इलाकों के लोगों को बीमारी के लक्षण, उनसे बचाव के तरीके और सही इलाज की जानकारी दी जाएगी। कैंप सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। कैंप में डॉक्टर अतुल गुप्ता एमडी, मरीजों को परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
बता दें कि जिले में पिछले काफी समय से कैंसर कैंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि अधिकांश लोग मुंह के छाले, पाचन समस्या, तेज बुखार, स्तन में गांठ आदि लक्षणों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, जोकि आगे चलकर कैंसर का रुप ले लेता है। ऐसे ही कैंसर के अन्य लक्षणों के प्रति विशेषतौर पर ग्रामीणों में जागरुकता लाने के उदेश्य से ही स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने एवं अन्य किसी भी जानकारी के लिए 8853487477 नंबर पर फोन किया जा सकता है।