फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने हजारों की जेवर नकदी पार की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने किसान के घर से हजारों की जेवर नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस को खेत मे खाली बक्से पड़े मिले। घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

हदरुख चौकी के अंतर्गत ग्राम बस्तेपुर निवासी किसान अश्वनी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात पूरा परिवार रामलीला देखने गया था। वह घर के बाहर दरवाजे पर सो रहा था। घर के पीछे के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़कर अलमारी में रखे हजारों के जेवर नकदी पार कर दी। कुछ देर बाद जब घर वाले रामलीला से लौटे तब परिवार को घटना की जानकारी हुई।
रविवार की सुबह पुलिस भी पहुंची। जांच के दौरान ग्रामीणों को अश्वनी के घर के पास ही खाली बक्से पड़े मिले। अश्वनी ने बताया कि चोर बहू के जेवर और कुछ नकदी ले गए हैं। कीमत स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने से चोरों के हौसले बढे़ हुए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें