फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में घुसे चोर, एक घर से जेवर नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। गांव में देर रात चोरों ने तीन घरों में धावा बोला। इसमें एक घर से ही चांदी के जेवरात व रुपये ले जा पाए। जबकि एक घर में महिला के भिड़ने पर चोर उसके साथ मारपीट कर भाग गया। वहीं तीसरे घर से चोर 250 रुपये ही ले जा सके। सुबह चोरी की तीन घटनाओं की जानकारी होने से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लगातार चोरी की घटनाओं से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

आटा गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने कुशवाहा बस्ती निवासी श्यामकली के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। तभी वह जाग गई और उसने चोर को पकड़ने का प्रयास किया। तब चोर ने उसके साथ मारपीट कर दी और भाग गया।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घर में सिर्फ एक चोर ही घुसा था। इसके बाद चोरों ने वीरू अहिरवार के घर में दीवार फांदकर घुसे। चोरों ने मोबाइल, चांदी की बिछिया, पायल व पांच हजार रुपये सहित लगभग 25 हजार का सामान पार कर दिया। इसके बाद चोर पड़ोसी अमित के घर में घुसे और उसकी पैंट की जेब से 250 रुपये चोरी कर लिए। एक रात में तीन घरों में घुसे चोरों की जानकारी सुबह होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें