फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन घरों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊमरी/ रामपुृरा। रामपुरा ब्लाक क्षेत्र के गांव मजीठ में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पड़ोस के दो घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर में रखा टेंट हाउस का सामान और तीन घरों की गृहस्थी जल गई। करीब 25 मिनट बाद माधौगढ़ से पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव निवासी आशीष टेंट हाउस का काम करता है। वह टेंट का सामान घर पर भी रखता है। आशीष के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर घर में रखा टेंट का सामान जल गया।
आग ने पड़ोस के मगन पुत्र खुमान के घर को भी चपेट में ले लिया। इसमें जलकर मगन के घर रखा 5 कुंतल गेहूं जल गया। आग ने इसके बाद मगन के बगल में मकान बनाकर रह रहे पुत्र दीपक के मकान को भी चपेट में ले लिया। दीपक के घर में रखे कपड़े जल गए। तीनों घरों में हजारों का नुकसान हुआ है। आग को देखकर आनन-फानन में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। उधर, करीब 25 मिनट बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा सका।

आशीष के घर में लगी आग में बक्से में रखा सामान भी जल गया।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें