फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

:धेड़ का शव नहर में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। अधेड़ का शव नहर में पड़ा मिला। लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकलवाकर शिनाख्त कराई। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के डकोर गांव निवासी रामपाल यादव (50) गुरुवार की शाम घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। शुक्रवार की दोपहर डकोर स्थित नहर में लोगों ने अधेड़ का शव पड़ा देखा। तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर से शव निकलवाकर शिनाख्त कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक रामपाल शराब का लती था। वह शौच क्रिया के लिए नहर पर गया होगा और पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें