फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने 13 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर मां मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे बेटी घर के सामने सड़क पर टहल रही थी। उसी दौरान मोहल्ले का आसिफ शाह वहां पहुंचा और उसकी बेटी का मुंह दबाकर पास ही स्थित खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गया। पीड़ित लड़की की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें