फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
जालौन में हफीज शाह के घर के अंदर लगी आग और बाहर खड़े लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग से गृहस्थी का तीन लाख रुपये का सामान जल गया। सूचना के बाद भी मौके पर दमकल गाड़ी नहीं पहुंची। मोहल्लेवालों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कछोरन निवासी हफीज शाह की बेटी नाजिया शाम को करीब छह बजे घर में खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर में गैस का रिसाव होने लगा और अचानक आग लग गई। सिलिंडर में आग लगते ही नाजिया ने तत्काल मां सोनी को बुलाया। उन्होंने आकर सिलिंडर पर बोरा डाल दिया पर आग इतनी फैल चुकी थी कि बोरा जल गया। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग ने गृहस्थी के सामान को चपेट में ले लिया। घर में लगी आग को देखकर हफीज के बेटे ने परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। उसकी एक वर्षीय पुत्री रोजी घर के अंदर ही रह गई। बाहर आकर जब रोजी नहीं दिखी तो मां रोशनी बिलखने लगी। तब मोहल्लेवालों के लोग किसी तरह घर के अंदर पहुंचे और रोजी को सकुशल बाहर निकाल लिया।
सिलिंडर में गैस कम होने की वजह से कुछ देर बाद आग बुझ गई और गंभीर हादसा होने से बच गया। उधर, आग लगने की सूचना मोहल्लेेवालों ने तत्काल दमकल को दी, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने बाल्टी और सबमर्सिबल पंप के सहारे आग पर काबू पाया। लगभग डेढ़ घंटे की आग में टीवी, फ्रिज, कूलर आदि सामान के साथ ही घर में रखे कपड़े, अनाज आदि जलकर राख हो गए। हफीज ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यदि दमकल समय पर मौके पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें