फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के घर का ताला तोड़कर जेवरात व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। घटना के वक्त सेवानिवृत्त फौजी बेटे का इलाज कराने के लिए कालपी गए थे। घर में ताला लगा था। मंगलवार को घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन

क्षेत्र के नया पटेल नगर निवासी धर्मवीर सिंह जादौन ने सेवानिवृत्त फौजी है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को उसके बच्चे की तबियत खराब हो गई थी। वह परिवार के साथ बच्चे को इलाज के लिए कालपी ले गए थे। मंगलवार की सुबह वह घर वापस आए तो मुख्य दरवाजा का ताला व कुंडी टूटी पड़ी थी। वह घर के अंदर गया तो टीवी, इवर्टर, बैटरी और बक्से में रखे जेवरों समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान गायब था। पुलिस के मुताबिक चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें