फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भाजपा नेता के आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस पता लगा रही है कि आखिर उसके पास तमंचा आया कहां से। डकोर थाना प्रभारी समीर सिंह का कहना है कि नेता के परिजनों व साथियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

डकोर में शुक्रवार की शाम भाजपा के डकोर मंडल अध्यक्ष आलोक दुबे ने अपने कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला था। शुक्रवार की देर रात फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की। मौके से तमंचा बरामद कर उसके फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें