फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी पटरी पर गुजरी ट्रेन

Wed, 08 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
भुआ रेलवे स्टेशन के पास चटका रेलवे ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई-झांसी रेल लाइन के भुआ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया। एट व भुआ रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनें चटकी पटरी से गुजर गई। जब रेलवे की टावर वैगन पटरी की जांच के लिए पहुंची तो पटरी चटकने की जानकारी हुई। इस दौरान करीब पौने तीन घंटे कानपुर-झांसी ट्रैक बाधित रहा। कई ट्रेनाें को उरई, एट, कालपी मोंठ आदि रेलवे स्टेशनों पर
विज्ञापन


रोका गया। इसके बाद रेलवे इंजीनियरों की टीम ने मौके पर जाकर चटरी पटरी को दुरुस्त किया। तब गाड़ियां गंतव्य को रवाना हुई। चटकी पटरी से रेलगाड़ियां निकलने की सूचना पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उरई से झांसी की ओर जाने पर 1228/23 रेलवे किलोमीटर पर भुआ व एट रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात कारणाें के चलते रेल पटरी चटक गई। इसका

पता नहीं चला और चटकी पटरी से सुबह के समय एलटीटी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर गई। जब रेलवे विभाग का टावर वैगन ट्रैक की जांच करने पहुंचा तो पटरी चटकी देख वहां हड़कंप मच गया। टीम ने आलाधिकारियाें को सूचना दी तो ट्रैक स्पेशलिस्ट मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कर दिया। इस दौरान सुबह दस बजे से 12.55 बजे तक ट्रैक बाधित होने
विज्ञापन


से कई ट्रेनाें को उरई, एट, कालपी व माेंठ(झांसी) रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। मौके पर पहुंचे सीनियर सेक्शन इंजीनियर केएल वर्मा व सीनियर टेक्नीशियन एके त्रिपाठीे ने बताया कि यह बड़ी चूक है। समय रहते जानकारी हो गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें