फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड बाजे संग निकली जलयात्रा, बरसे फूल

Tue, 07 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जालौन के मोहल्ला तोपखाना में दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जल ले जाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला तोपखाना में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन मंगलवार को जल यात्रा एवं गणेश पूजन का कार्यक्रम हुआ। भक्तों की भीड़ भी अंबे है मेरी मां, हे मां के गीतों पर झूमती रही। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद लेने वालों में भी होड़ रही।  विमला देवी नारायणदास राठौर आवास स्थित मंदिर में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को पहले
विज्ञापन


दिन जल यात्रा व गणेश पूजन हुआ। जल यात्रा में महिलाएंबंबई वाले मंदिर से जल भरकर छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, नानामहाराज मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर से भैंरों बाबा मंदिर होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। बैंड बाजों व डीजे पर बज रही धार्मिक धुनों पर भक्त थिरक रहे थे। रास्ते में भी यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम स्थल

पर पहुंचकर भागवताचार्य पं. अशोक कुमार शास्त्री ने गणेश पूजन किया। इसके उपरांत 9 फरवरी को शोभा यात्रा, 10 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं 11 फरवरी को भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें