उरई। जिले में गुरुवार को कोरोना का एक नया मामला आया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,983 हो गई है। इसमें 13,768 ठीक हो गए हैं। 208 की मौत हुई है। फिलहाल सात सक्रिय मामले है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 898 लोगों के एंटीजन जांच की गई, जबकि 903 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ ने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है। कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहे। (संवाद)
-----------------
मन की बात कार्यक्रम डीएम के साथ 6 को
उरई। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत छह जून को हक की बात जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। डीआईओएस, बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार से अनुरोध किया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं का प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम सफल हो सके। (संवाद)