फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण के लिए 157 शिक्षक शिक्षिकाओं ने कराई काउंसलिंग

विज्ञापन
जीआईसी स्कूल में काउंसलिंग में कागज चेक करते अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शिक्षकों की अंतरजनपदीय और पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर राजकीय इंटर कालेज में काउंसलिंग की गई। पहले दिन 244 शिक्षक शिक्षिकाओं में से 157 शिक्षक शिक्षिकाओं ने काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग को लेकर काफी गहमागहमी रही। शिक्षक नेता भी जीआईसी के आसपास भी घूमते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को जीआईसी में अलग अलग काउंटर बनाकर काउंसलिंग की गई। जिसमें बीईओ आनंद भूषण, कमलेश गुप्ता, सर्वेश कुमार, महेश शर्मा, विजय बाबू सचान, अजीत यादव आदि ने उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ स्थानांतरण का कारण भी देखा और पूछा कि वे स्थानांतरण क्यों चाहते हैं। बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ने कहा कि उनके और पति अलग अलग नौकरी करते हैं तो किसी ने बीमारी का कारण बताया। प्रभारी बीएसए भगवत पटेल ने बताया कि पहले दिन 244 शिक्षक शिक्षिकाओं में से 157 ने काउंसलिंग कराई। सोमवार को भी काउंसलिंग चलेगी। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
ज्वाइन न करने पर शिक्षिका को नोटिस
उरई। प्रभारी बीएसए भगवत पटेल ने बताया कि शिक्षिका कमलेश कुमारी को महेबा ब्लाक के प्राइमरी स्कूल मल्थुआ में 20 सितंबर 2019 को तैनात किया गया था लेकिन तैनाती के बाद भी उन्होंने स्कूल ज्वाइन नहीं किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी जांच की थी और आख्या दी थी कि पूर्व तैनाती स्थल पर भी दो साल ज्वाइन नहीं किया था। इसके कारण पदावनत करते हुए मल्थुआ में तैनाती की गई थी पर उन्होंने मल्थुआ में भी तैनाती नहीं ली। इस पर उन्हें 15 दिन का नोटिस दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें