फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के 50 पदों पर कराई गई काउंसलिंग

Tue, 27 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में चल रही 15 हजार शिक्षकों केे पदों पर काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत जिले केे 50 पदों पर सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज उरई में 930 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों की छाया प्रति भी जमा कराई गई।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए वर्ष 2013 में विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। बाद में यह मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट का फैसला आने के बाद अब सूबे में 15 हजार पदों पर काउंसिलिंग कराई जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत जिले की 50 सीटों पर सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज उरई में काउंसिलिंग कराई गई।

काउंसिलिंग मेें जिले की डायट व प्राइवेट संस्थाओं से बीटीसी के साथ टीईटी पास करने वाले 930 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों के सभी शैक्षिक अभिलेख के साथ चरित्र व जाति प्रमाणपत्र व शपथपत्र जांचे गए।
विज्ञापन


काउंसिलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों का चयन पासिंग इयर के आधार पर मेरिट बनाकर किया जाएगा। जिस अभ्यर्थी ने पहले बीटीसी पास की, उसे पहले शिक्षक बनने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट एनआईसी की वेबसाइट पर दो दिन बाद अपलोड कर दी जाएगी। उधर, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों  को नियुक्ति पत्र शासन के निर्देश पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें