फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्र व झाड़ फूक से नहीं रूकेंगा कोरोना, अफवाहों से बचे: डीएम

विज्ञापन
बजरिया के गणेशगंज मोहल्ले में एनाउंस कर घरों में रहने की हिदायत देते डीएम मन्नान अख्तर व एसपी सती - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डीएम डा. मन्नान अख्तर व एसपी डा. सतीश कुमार ने लॉकडाउन में शहर के मुस्लिम इलाके बजरिया के साथ-साथ एट के बाजार में भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने के अपील की। साथ ही ऐसे लोगों को चेतावनी दी, जो कई बाहर से आए हैं और अपनी यात्रा इतिहास को छुपाकर घरों में लोगों के बीच रह रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे जिलाधिकारी प्रशासनिक टीम के साथ मुस्लिम इलाके बजरिया में पहुंचे, यहां उन्होंने सबसे पहले गणेशगंज स्कूल के पास सफाई कर रहे सफाईकर्मियों से बातचीत कर पालिका से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में पूछा, साथ ही लोगों से सफाई कर्मियों का सहयोग करने की अपील की। फिर उन्होंने बजरिया में माइक से संबोधित कर कहा कि ऐसे लोग जो कहीं बाहर से आए हैं और बिना स्वास्थ्य परीक्षण के घरों व अन्य जगहों में रह रहे है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को भ्रम है कि उन्हें कोरोना नहीं होगा, ऐसे लोग अपना भ्रम तोड़ हकीकत को समझें, अपने साथ-साथ अपने परिवार व मोहल्ले के लोगों की जान जोखिम में न डालें। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को भ्रम है कि मंत्र या झाड़ फूंक कराने से कोरोना नहीं होगा, यह बेमतलब की अफवाह है इससे बचना चाहिए। उन्होंने एट के टोल प्लाजा पर भी निरीक्षण कर बाहर निकले लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने एट मुख्य बाजार में लोगों से अपील की है कि वह घरों से न निकलें, सभी इमरजेंसी सेवाएं उनके घर तक पहुंचाई जाएगी। फिर उन्होंने लोगों को लंच पैकेट के साथ-साथ मास्क का भी वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें