फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा बेचते पकड़ा, दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। एसडीएम कौशल कुमार के नेतृत्व में खाद्य विभाग व संयुक्त टीम ने स्टेशन चौराहे पर स्थित एक दुकान में छापा मारकर बड़ी मात्रा में गुटका बरामद किया। टीम ने दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दुकान सील करा दी है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व सीओ राहुल पांडे ने खाद्य विभाग की टीम के साथ सुबह 9 बजे रेलवे स्टेशन चौराहे पर स्थित संजय गुप्ता की किराना की दुकान में छापा मारा। दुकान की चेकिंग के दौरान टीम को भारी मात्रा में गुटका मिला, जो प्रतिबंध के बाद भी विक्रय किया जा रहा था। इस पर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने दुकान सील कर दिया।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि कुछ दुकानदार जरूरी सामग्रियों की आड़ में गुटखे की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर छापेमारी की गई। जिसमें दुकान पर भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के गुटके बरामद हुए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 58 एवं 59 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। इस दौरान नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक रामभवन सिंह भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें