फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खुला कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में सैंपल सेंटर के बाहर निर्देश देते डीएम डॉ. मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/रामपुरा। जिला अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन सेंटर खोला गया है। डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने सोमवार को सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी कराएं।
विज्ञापन

डीएम के पूछने पर सीएमएस डॉ. एके सक्सेना ने बताया कि इस सेंटर में दोपहर दो बजे से संदिग्ध लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। यह जांच के लिए झांसी मेडिकल कालेज की लैब में भेजे जाएंगे। एक सैंपल कलेक्शन में करीब दस मिनट का समय लगेगा। मरीज की पूरी केस हिस्ट्री तैयार की जाएगी। इसके लिए एक डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय की तैनाती की गई है। इस दौरान सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया, एसीएमओ डॉ. बीएम खैर, संचारी रोग के नोडल अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुग्रीवबाबू, महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. मनोज बुधौलिया, डॉ. एके पांडेय मौजूद रहे। पहले दिन 17 लोगों की जांच की गई।
रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक, सीएचसी रामपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि ब्लॉक के रामपुरा अस्पताल में 34, समर सिंह इंटर कालेज रामपुरा में सात, जिला परिषद इंटर कालेज ऊमरी में 11 लोगों की जांच की गई। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. रंजीत परिहार, डॉ. धर्मेंद्र आर्या, आशुतोष सिंह, सीमा देवी ने थर्मल स्क्रीनिंग की।

जिला अस्पताल में जांच कराने की लाइन में खड़े लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें