फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में भाई बहन समेत 9 की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में गुरुवार को भाई बहन समेत नौ और लोग संक्रमित मिले है। सभी उरई शहर के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी है। जिले के ग्रामीण इलाकों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। जो लोग संक्रमित मिले है, उनमें मोहल्ला पाठकपुरा निवासी भाई बहन समेत तीन लोग भी शामिल है। इसके अलावा दो लोग सराफा बाजार, दो लोग राजेंद्रनगर और एक-एक व्यक्ति मोहल्ला इंदिरानगर व शिवपुरी का निवासी है। अब तक 2702 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

2509 ठीक हो चुके है। इस समय 161 एक्टिव केस है। गुरुवार को 23 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 444 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आई है। उनके कांटेक्ट ट्रेसिंग कर मोहल्लों को सैनिटाइज किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें