उरई। सोमवार को चार लोगों की कोरोना संक्रमित मिले। इसमें एक महिला कोंच के पटेलनगर की, एक व्यक्ति मोहल्ला शांतिनगर का और गोपालगंज का निवासी है। इसके अलावा झांसी में इलाज कराने गए एक व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3910 हो गई है। अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। 3854 ठीक हो चुके है। इस समय एक्टिव केस 10 है। इसके अलावा 770 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह के मुताबिक, जहां संक्रमित मिले है, उस क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है।