फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सजायाफ्ता बंदी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत

Fri, 03 Jan 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता बंदी की हालत बिगड़ गई। जेल प्रबंधन ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


कोटरा थाना क्षेत्र के ऐधा निवासी धर्मेंद्र कुमार राजपूत (30) हत्या के मामले में पिछले तीन सालों से जेल में बंद था। जिसे कुछ माह पहले ही उम्रकैद की सज़ा हुई थी। 20 दिसंबर को उसे सांस लेने में हो रही दिक्कत के चलते जेल के अस्पताल से उरई मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया था जहां कुछ दिन चले इलाज के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर में रखा गया था पर गुरुवार को उसकी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि सांस लेने में आ रही दिक्कत के चलते सजायाफ्ता धर्मेंद्र को कानपुर ले जाया गया था जहां उसकी मौत हुई है। उसके घरवालों को भी खबर दे दी गई है। पोस्टमार्टम कानपुर में ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें