फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भुगतान न करने को लेकर सचिव के साथ ठेकेदार ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उरई/कुठौंद। कुठौंद ब्लॉक में तैनात सचिव ने ठेकेदार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में इसकी शिकायत की है। वहीं ठेकेदार ने भी सचिव पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।मारपीट के मामले में ग्राम विकास अधिकारी संघ ने नाराजगी जताई है।
ब्लॉक में तैनात सचिव मोहित सचान ने बुधवार को थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पीपरी निवासी ठेकेदार अनिल शुक्ला ने उसे काम के बहाने अपनी दुकान पर बुला लिया और काम के भुगतान का दबाव बनाने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ उसके साथ मारपीट की। जिससे उसे चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार अनिल शुक्ला ने भी थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सचिव उससे काम के बदले कमीशन की मांग कर रहा था। जब उसने मना किया तो उसने अपने दो साथियों के साथ उसके भी मारपीट की है।
थानाध्यक्ष कृष्ण पाल सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर इस मामले को लेकर ग्राम विकास ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने विकास भवन पहुंचकर नारेबाजी।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष पवन तिवारी, रामबिहारी वर्मा, रमेश उदैनिया, नौशाद अली ने कहा कि इस मामले में दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें