फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संविदा बिजली कर्मी ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 09 May 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। बताया कि वह बिजली विभाग में संविदा पर तैनात था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी मुंशी बाबू के पुत्र शुभम कुमार मौर्या उर्फ शीलू (33) ने बुधवार रात कमरे में लगे पंखे से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। बड़े भाई शैलेंद्र ने बताया कि वह बिजली विभाग में संविदा पर तैनात था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसने आत्महत्या क्योंकि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अरुण कुमार राय ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें