फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पॉवर हाउस में उपभोक्ताओं का हंगामा, कर्मचारियों से नोकझोंक

विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 11 परिचय-कीरत सागर स्थित पावर हाउस में हंगामा करते उपभोक्ताओं को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
महोबा। बिजली निगम की ओर से लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटरोंं ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। बढ़े बिजली बिल आने और अचानक बिजली बंद होने से शनिवार को लोगों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित उपभोक्ता शहर के कीरत सागर तट के नीचे स्थित बिजली निगम के पॉवर हाउस पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने कंप्यूटर उठाने की कोशिश की। इस दौरान कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। हालात को देखते हुए पॉवर हाउस में पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से पारदर्शी बिलिंग व डिजिटल सुविधा देने के लिए शुरू की गई स्मार्ट मीटर योजना उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बन गई है। मीटर प्रीपेड होने से रिचार्ज खत्म होते ही घरों की आपूर्ति बंद हो रही है। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं के परिवार परेशान हो रहे हैं। इससे आक्रोशित उपभोक्ता पॉवर हाउस पहुंच गए। अधिक बिल आने और बिजली बिल बंद होने संबंधी कोई ठोस जानकारी न दिए जाने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एक उपभोक्ता ने कंप्यूटर उठाने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने किसी तरह उसे रोका। इस दौरान कर्मचारियों से उपभोक्ताओं की तीखी नोकझोंक हुई। उपभोक्ताओं का आक्रोश देख कर्मचारियों ने ऑफिस के कमरोंं के बाहर से ताला डलवा दिए। इसके बाद पूरे दिन पॉवर हाउस में पुलिस बल तैनात रहा। पॉवर हाउस में बिल जमा करने व बिल से संबंधित जानकारी हासिल करने को लेकर खिड़कियों में उपभोक्ताओं की कतारें लगा रहीं।
शहरी क्षेत्र में 18 हजार, ग्रामीण में लगे 20 हजार स्मार्ट मीटर
जनपद में नगरीय क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन धारकों की संख्या करीब 62 हजार है। इसमें से 18,556 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कनेक्शन धारकों की संख्या करीब 88 हजार है। इनमें से 20 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। अधिकांश स्मार्ट मीटर प्रीपेड प्रणाली में बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिन उपभोक्ताओं की बिजली बिल से संबंधित शिकायतें आ रही है उनकी जांच कर मामलों का निस्तारण कराया जा रहा है। उपभोक्ता पेंडिंग में चल रहे अपने बकाया बिल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली का उपयोग अधिक होगा तो बिल ज्यादा आएगा ही। फिर भी जो मामले आ रहे हैं उनको दिखवाया जाएगा। -लक्ष्मीशंकर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, महोबा।

फोटो 18 एमएएचपी 11 परिचय-कीरत सागर स्थित पावर हाउस में हंगामा करते उपभोक्ताओं को समझाती पुलिस।

फोटो 18 एमएएचपी 11 परिचय-कीरत सागर स्थित पावर हाउस में हंगामा करते उपभोक्ताओं को समझाती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें