फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमखम से निकाय चुनाव लडे़गी कांग्रेस

Sun, 09 Jul 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला, जालाौन
विज्ञापन
पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते पूर्व विधायक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन। आगामी नगर निकाय चुनाव के लिय सभी कार्यकर्ता अभी से मेहनत में जुट जाए। नगर निकाय चुनाव पार्टी अपने पूरे दम से लडे़गी। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाए साथ ही कार्यकर्ता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही जल्द ही संगठन का भी जल्द विस्तार किया जाएगा। ये बात पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कार्यकर्ता संमेलन में कही। सम्मेलन में महान दल के करीब एक दर्जन नेताआें ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

एक गेस्ट हाउस में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने किया। विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिय कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। नगर निकाय चुनाव पार्टी अपने पूरे दम से लडे़गी। पूर्व विधायक के नेतृत्व में महान दल के पदाधिकारी खचेरे कुशवाहा, लल्लूराम प्रजापति, अनिल कुशवाहा, हरी सिंह कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाहा, व मुहम्मद रहीम ने कंाग्रेस पार्टी में आस्था रखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, सामीर अली खान, चंद्रशेखर वर्मा, महेंद्र बरार, सुरेशचन्द्र सिंघल, धर्मेन्द्र मिश्रा, भवानीशंकर पान्डेय, मुहम्मद नईम, मोहन चतुर्वेदी, नसीर अहमद सिद्दीकी, आनन्द प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें