फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में निकाली जाएगी राष्ट्रीय जल यात्रा

Sun, 09 Jul 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला, जालाौन
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते जल पुरुष राजेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड में जल संरक्षण और जल जागरूकता कार्यक्रम को लेकर 27 जुलाई से राष्ट्रीय जल यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बुंदेलखंड में पानी के संकट को खत्म करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों से साथ नदियों के संरक्षण पर भी कार्यक्रम आयोजित कि ए जाएंगे। ये जानकारी देश भर में जल संरक्षण की मुहिम चला रहे जल पुरुष डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने जासवाल टावार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र सिंह यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में दो दिन के दौरे पर उरई आए हैं। उन्हाेंने कहा लोग जागरूकता के  अभाव मे पानी की बर्बादी कर रहे हैं। अगर हम छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखें तो आने वाली पीढ़ी को जल संकट से बचा सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर देश में राष्ट्रीय जल साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। 27 जुलाई से बुंदेलखंड में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा किस जिले से शुरू होगी फिलहाल अभी ये तय नहीं है, बांदा या हमीरपुर से यात्रा शुरू की जा सकती है। अभियान देश में दो चरणों में चलाया जा रहा है, जिसमें कन्या कुमारी से लेकर जम्मू और गोवा से लेकर गुवाहाटी तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कर्नाटक के बीजापुर में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि कभी बीजापुर देश की राजधानी थी लेकिन पेयजल संकट की वजह से उसने अपनी पहचान खो दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें