फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। रोजाना बढ़ रही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के साथ रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेतृत्व की अपील पर धरना देकर विरोध जताया। खाली गैस सिलिंडरों और तेल की जरीकेनों पर पुष्प हार चढ़ाकर उन्होंने श्रद्धांजलि दी और सरकार को कोसा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक और सिलिंडरों पर माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर, अरविंद सेंगर, संतराम नीलांचल, प्रियंक शर्मा, राजकुमार वर्मा, अभिषेक पाठक, नफीस पठान ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त हो गई है।
कोंच संवाद के अनुसार, कस्बे के ऐतिहासिक स्मारक चंदकुआं पर कांग्रेसियों ने पार्टी नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी एवं पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा की अगुवाई में धरना दिया। महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के नीचे गैस सिलिंडरों और तेल की जरीकेनों पर पुष्पहार चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिल वैद, श्रीनारायण दीक्षित, अनिल पटैरिया, रामकिशोर पुरोहित, बबलू दुबे, चंद्रशेखर तिवारी, जाहिद, शकील, शमसुद्दीन, सुल्तान राईन, नवल जाटव, नंदकुमार तिवारी, आजाद उद्दीन, अवधेश अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें