फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं विचारधारा है

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कांग्रेस गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर और आम जनता की आवाज उठाती है। कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं बल्कि विचारधारा है। कांग्रेस में सभी का हित सुरक्षित है। यह बात पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी ने कही। वह बुधवार को कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान मिनौरा कालपी निवासी जितेंद्र राजपूत. वीरेंद्र राजपूत प्रधान मिनौरा, करन राजपूत प्रधान रिहंट, राकेश राजपूत ने एक सैकड़ा साथियों के साथ कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रास, प्रदेश सचिव प्रेमनारायण पाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने लोधी समाज से वादा किया कि आपकी हर लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी किसान नौजवान मजदूर दलित सभी की लड़ाई कांग्रेस की लड़ाई है। इस दौरान दीपांशु समाधिया, रूपेश वर्मा, सिद्धार्थ दिवोलिया, संतोष ठाकुर, रेहान सिद्दीकी, राजेश शुक्ल, अरविंद सेंगर, केके गहोई, अमित पांडेय, अखिलेश चौधरी, रामहेत सोनकिया, डा.नत्थू सिंह सेंगर, शेरसिंह दोहरे, संतराम नीलांचल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें