फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा निकालते कांग्रेसी पुलिस से भिड़े, गिरफ्तारी दी

विज्ञापन
आटा के पास गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी नारेबाजी करते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आटा, कदौरा। कांग्रेस की किसान बचाओ गाय बचाओ पदयात्रा के लिए कांग्रेसी सोमवार को भदरेखी रोड स्थित मिर्जा कॉप्लेक्स में एकत्र हुए। इनको रोकने के लिए एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, सीओ कालपी आरपी सिंह, एसडीएम कालपी जयेंद्र कुमार सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रहा। पदयात्रा निकालते वक्त कांग्रेसियों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। करीब 150 से अधिक कांग्रेसी गिरफ्तार हुए, जिन्हें शाम को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
जैसे ही मिर्जा कांप्लेक्स से कांग्रेसियों का काफिला आटा से कदौरा के लिए चला तो उन्हें प्रशासन ने आटा रेलवे फाटक पर रोक लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे। इसके बाद करीब डेढ़ सौ कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसियों ने किसान बिल वापस लेने के लिए केंद्र की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसियों की पदयात्रा आटा से कदौरा तक होनी थी। मगर पुलिस बल कांग्रेसियों के काफिले को आटा रेलवे फाटक पर रोक लिया। सीओ कालपी ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार मिश्रा को रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया और करीब 150 से ज्यादा पुरुष महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन लाया गया। इस दौरान पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, कालपी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, अमित पांडेय, रेहान सिद्दीकी, राजीव नारायण मिश्रा, चंद्रशेखर, लक्ष्मीनारायण, जितेंद्र कुशवाहा, चौधरी, श्यामसुंदर, शैलेंद्र व्यास, अरविंद दुबे, फैजानुल, लालू शेख, अशोक द्विवेदी, संतोष ठाकुर, धीरेंद्र शुक्ला, संतराम नीलांचल, पवन पटेल, संजीव तिवारी, रिपुंजय आदि शामिल रहे। शाम को सभी सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी कांग्रेसियों को मुचलके पर रिहा कर दिया। जिलाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस सुबह उनके घर पर भी पहुंची थी लेकिन वे चकमा देकर निकल गए थे। कदौरा प्रतिनिधि के मुताबिक नगर स्थित कान्हा गोशाला के समीप नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। ईओ ने बताया कि आटा से बबीना होते हुए कान्हा गोशाला में यात्रा का समापन था। इस दौरान पुलिस व पंचायत कर्मी डटे रहे।
विज्ञापन

बीस मिनट बंद रहा आटा रेलवे फाटक
आटा। कांग्रेसियों की पदयात्रा के दौरान 20 मिनट तक आटा रेलवे फाटक बंद रखा गया। जिससे गांव कस्बे के आने जाने वालों को काफी परेशानी हुई। कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के बाद ही फाटक खोला गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई थी।
रेलवे अधिकारी भी दिखे मुस्तैद
उरई। आरपीएफ को जानकारी मिली कि आटा के पास गेट नंबर 189 के पास से किसान आंदोलन समर्थक रेलवे ट्रैक पर आ सकते है। इस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता, जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए थे।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गिरफ्तार, पूर्व जिलाध्यक्ष नजरबंद हुए
कोंच, कालपी। पदयात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेसी नेताओं पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा, नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, सभासद अनिल पटैरिया, जाहिद, कडू मामा, प्रमोद शुक्ला, अखिल वेद आदि को भी गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। शाम को मुचलके पर छोड़ा गया। कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक कांग्रेस की किसान बचाओ गाय बचाओ पदयात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी के आवास को घेरकर नजरबंद कर दिया। जिससे वह कार्यक्रम में सम्मिलित होने आटा नहीं पहुंच पाए। उन्हें भी शाम को ही छोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें