सिरसा कलार। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सूबेदार रामप्रकाश सिंह यादव का राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बता दें कि रविवार को बघौरा चौराहे के पास सूबेदार रामप्रकाश सिंह यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
जिनका अंतिम संस्कार सोमवार को पैतृक गांव पाल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सूबेदार के बेटे दलजीत सिंह ने बताया कि 1988 में पिता की सेना में भर्ती हुई थी। वर्तमान में पिता राजस्थान के बाड़मेर में सूबेदार के पद पर तैनात थे। पिता 20 दिसंबर को छुट्टी लेकर उरई आए थे। बीती 27 दिसंबर की रात मां लक्ष्मी देवी और उसे पापा के साथ वापस जाना था। उसी रात अचानक सड़क हादसा हो गया। सूबेदार के बेटे और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। इलाकाई लोगों के मुताबिक सूबेदार काफी मिलनसार व्यक्ति थे। अंत्येष्टि पर सेना के जवानों ने अंतिम दर्शन के बाद सलामी दी।