फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंच का मिठाई विक्रेता कोरोना पॉजिटिव निकला

विज्ञापन
कोंच में बैरिकेडिंग करते पालिका कर्मी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। जनपद में कोंच कस्बे का एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 159, ठीक हुए 90, एक्टिव 62, मौतें 7 हो गई है। सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क तलाशकर उनके मोहल्लों को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक और व्यक्ति के कोरोना संक्रमित निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। संक्रमित व्यक्ति की पंचानन चौराहे पर मिठाई की दुकान है। इसी के साथ कस्बे में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 46 पर जा पहुंचा है जबकि तहसील क्षेत्र में यह संख्या अब 64 हो गई है। प्रशासन उसके संपर्क में आए लोगों की सूची बना रहा है ताकि उन्हें भी सैंपलिंग के लिए भेजा जा सके। प्रशासन ने उस पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर ढाई सौ मीटर रेंज को बैरिकेडिंग कराकर सील करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें