फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कमीशन विवाद में कंप्यूटर ऑपरेटर पर सेवक पर हमला करने का आरोप

विज्ञापन
फोटो - 28 मनरेगा पटल में झगड़ा के बाद बिखरे पड़े प्रिंटर व मॉनीटर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कदौरा। विकास खंड कार्यालय कदौरा के मनरेगा पटल पर कमीशन को लेकर हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने एक ग्राम रोजगार सेवक पर कुर्सी, मॉनिटर और प्रिंटर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक के ग्राम पंचायत कानाखेड़ा के रोजगार सेवक ब्रजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि वह आईडी फॉरवर्ड कराने के लिए पिछले कई दिनों से ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्हें लगातार टरकाया जा रहा था और काम के बदले कमीशन की मांग की जा रही थी।

पीड़ित का कहना है कि सोमवार दोपहर वह जब मनरेगा पटल पर पहुंचे और काम के बारे में पूछा, तो कंप्यूटर ऑपरेटर भड़क गए और 3 प्रतिशत कमीशन की मांग करने लगा। विरोध करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि ऑपरेटर ने कार्यालय में रखी कुर्सी, कंप्यूटर मॉनिटर और प्रिंटर से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में रोजगार सेवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसी बीच सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

बताया जाता है कि घटना के समय ब्लॉक परिसर में मौजूद खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा स्थिति को संभालने के बजाय वहां से चले गए। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पूरा मामला कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है, जिसकी फुटेज से सच्चाई सामने आ सकती है। वहीं कुछ कर्मचारियों का कहना है कि ब्लॉक के मनरेगा पटल पर लंबे समय से भ्रष्टाचार और लेन-देन के आरोप लगते रहे हैं।

थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है और घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीडीओ संदीप मिश्रा ने कहा,झगड़ा हुआ है जिसके लिए जांच टीम गठित की जाएगी ।

फोटो - 28 मनरेगा पटल में झगड़ा के बाद बिखरे पड़े प्रिंटर व मॉनीटर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें