कोंच। कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी धीरेंद्र राठौर ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि 11 मार्च सुबह उसकी पत्नी नेहा अपने साथ 3 वर्षीय बेटी हिमांशी को लेकर सरकारी अस्पताल जाने को कहकर घर से निकली थी। तबसे वापस नहीं लौती है, सभी जगह खोजबीन की, लेकिन पत्नी और बच्ची का पता नहीं चल सका है। पत्नी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। धीरेंद्र ने अनहोनी की आशंका जाहिर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
भाई लापता, गुमशुदगी दर्ज
जालौन। एक सप्ताह से भाई के लापता होने की सूचना बड़े भाई ने कोतवाली में दी। क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी मंगल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई महेश (35) मानसिक रूप से परेशान रहता है। बीती 10 मार्च को वह घर से काली माता मंदिर के पास जाने की बात कहकर गया था। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। पता करने पर काली माता मंदिर के पास भाई को कुछ लोगों ने देखा था, लेकिन इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महेश की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)