फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: राजनैतिक होर्डिंग हटाने के लिए दूसरे दिन भी दौड़ते रहे अधिकारी

Mon, 18 Mar 2024 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। जिले भर में राजनैतिक होर्डिंग पोस्टर, बैनर हटाने के लिए अभियान चलाया गया। शहर में मेडिकल के अंदर सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी, कर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कर्मचारियों के साथ होर्डिंग हटावाई। इसके बाद टीम ने सरसौकी तक गाड़ी लेकर बैनर हटाए। उन्होंने बताया कि शहर में अधिकतर राजनैतिक झंडे होर्डिंग पोस्टर हटा दिए गए हैं। दीवारों पर पुताई चल रही है।
विज्ञापन

कालपी संवाद के अनुसार एसडीएम हेमंत पटेल और सीओ देवेंद्र पचौरी ने पालिका टीम के साथ होर्डिंग, बैनर हटवाए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बिना इजाजत के कोई भी होर्डिंग पोस्टर नहीं लग पाए। दो दिन के अंदर सभी दीवारों पर पुताई करवा दी जाए। रामपुरा संवाद के अनुसार शनिवार देर रात तक होर्डिंग पोस्टर हटाए गए। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि गाड़ियों पर भी किसी भी प्रकार का प्रचार नहीं किया जाए। जो झंडे लगे हैं। उनको हटवा दिया जाए। कोंच संवाद के अनुसार एसडीएम सुशील कुमार सिंह तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता एवं ईओ पवन किशोर मौर्य ने नगर में जगह-जगह लगे बैनर होर्डिंग को हटवाया। मारकंडेश्वर तिराहे से पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए सीएचसी एवं एट चौराहे पर लगे पोस्टरों बैनरों को हटवाया। आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें