फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कलश यात्रा के साथ नवचंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कासिमपुर स्थित बड़ी माता मंदिर में कलश यात्रा के साथ नवचंडी महायज्ञ और श्रीमद् देवीभागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा।
विज्ञापन

कलश यात्रा पवित्र जलस्रोत से शुरू होकर ईंटों तिराहा, जालौन तिराहा और संतोषी माता मंदिर होते हुए बड़ी माता मंदिर पहुंची। कथावाचक सुबोधानंद महाराज ने देवीभागवत कथा की महिमा बताते हुए कहा कि इसके श्रवण से भक्तों को पुण्य की प्राप्ति होती है। क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित महायज्ञ के दौरान रात में रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में गोहन थाना पुलिस तैनात रही। इस मौके पर परीक्षित प्रभा पिंटू सोनी, यज्ञपति गुड्डू त्रिपाठी, माया तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें