फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों में बच्चों ने बांधा समां

Tue, 31 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में मनाया गया। इसमें छात्र, छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।      स्कूल  में मंगलवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर गुरु पूजा की। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। अतिथियों के लिए
विज्ञापन


स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा वंदे मात्रम गीत प्रस्तुत कर देश सेवा की भावना को जगाया गया। छात्र जगमोहन वर्मा ने मतदाता जागरूकता पर भाषण दिया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थिति लोगों को बांधे रखा। शिक्षक कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर शिवकुमार सिंह को योग्यता पुरस्कार से

सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एएन सिंह ने विद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। संचालन जगमोहन वर्मा व संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य ने मुख्य
विज्ञापन


अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर सुमित श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, हिमांशु सोनी, शिवसेवक, वीरसिंह राजपूत, सुनीता, पुष्पा देवी, शशि निगोतिया, शैलजा, नीतू, राजकुमारी, किरन, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें