फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कलर कोटी, कैन अनार, ड्रोन बम की धूम, जमकर खरीदारी

विज्ञापन
फोटो - 10 आतिशबाजी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
उरई। दीपावली के लिए पटाखों की जमकर खरीदारी हो रही है। इस बार लोग कलर कोटी, कैन अनार और ड्रोन बम की धूम है। दुकानदारों के चेहरे खिले हुए वह करीब पांच करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन


शहर के इकलासपुरा बाईपास पर लगे आतिशबाजी मार्केट में करीब 20 से अधिक दुकानें हर वर्ष की तरह लगी हैं। इस बार दुकानदारों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष खुशी का माहौल है। दुकानदारों ने तेज धमाकेदार महंगे ड्रोन बम दुकानों पर रखे हैं। बच्चे से लेकर बड़े लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही राकेट, चकिया, बुलेट बम, ड्रोन बम, सुतली बम, मुर्गा छाप के बम बड़ी तादाद में बिक्री के लिए उतारे हैं। 50 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के राकेट, चकिया बिक रही है। फुलझ़ड़ी के डिब्बे की कीमत भी 50 रुपये से 300 रुपये प्रति डिब्बा बिक रहा है।
रविवार को शहर व आसपास के ग्रामीण अंचलों के व्यक्ति बड़ी संख्या में दुकानों पर पहुंचे और जमकर आतिशबाजी की खरीदारी की। दुकानदारों ने बताया कि आतिशबाजी के आइटमों में कोक के सिलिंडर राकेट, बम भी बिक्री के लिए उतारे गए हैं। इनकी खूब बिक्री हो रही है। दीपावली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। इससे अबकी बार जिले में करीब पांच करोड़ के कारोबार की उम्मीद बनी हुई है। सबसे अधिक मांग कलर कोटी, कैन अनार, ड्रोन बम की हो रही है। बच्चे रविवार से ही घरों में फटाखे चलाने लगे हैं।
विज्ञापन




सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दमकल गाड़ी की खड़ी
प्रशासन ने आतिशाबाजी बेचने के लिए इकलासपुरा बाईपास पर मैदान चिह्नित कर उसमें दुकान लगवाई है। आग लगने व कोई हादसा होने की संभावनाओं के मद्देनजर दमकल की गाड़ी भी खड़ी कर रखी है। आग जैसे दुर्घटना को काबू किया जा सके। वहीं पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में दमकल कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। शहर में दो गाड़ियों को अतिरिक्त लगाया गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर उरई में मोटर बाइकें लगाई गई हैं।



पटाखे चलाते समय यह बरतें सावधानी

पटाखे जलाते या देखते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

बच्चों पर निगरानी रखें।

वाहनों और सूखी घास से दूरी बनाएं रखें और खुली जगहों का इस्तेमाल करें।

सिथेंटिक के बजाय सूती के कपड़े पहनें।

पानी की एक बाल्टी अपने पास प्राथमिकता चिकित्सा के तौर पर रखें।

पटाखों को छूने के बाद हाथ अच्छे से धोएं।

-

अलर्ट मोड पर रहेगा स्वास्थ्य विभाग
दीपावली पर पटाखों से झुलसने की घटनाएं हो जाती हैं। इसके अलावा खानपान से भी लोग बीमार हो जाते हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि इमरजेंसी में आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (ईएमओ) के साथ परामर्शदाता चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। चिकित्सक अपनी ड्यूटी दिवसों के दौरान वार्डों का भी निरीक्षण करेंगे और सुचारू सेवाएं सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने बताया कि डॉ.शक्ति मिश्रा, डॉ. आदिल, डॉ. राम द्विवेदी, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. संजीव अग्रवाल जैसेे विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा वर्न बार्ड में भी सर्जन की तैनाती की गई है। इसमें सर्जन डॉ.कृष्ण प्रताप सिंह, डॉ. आदिल व डॉ. रंजीत सिंह परिहार की ड्यूटी लगाई गई है। उनके साथ स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय व स्वच्छ की ड्यूटी लगाई गई है।




चौबीस घंटे मिलेगा पानी, आठ टैंकर लगाए गए
जल संस्थान के एसडीओ अश्वनी यादव ने बताया कि दीपावली को लेकर उन्होंने आठ टैंकर की व्यवस्था की है। साथ ही एक ट्रैक्टर को 24 घंटे के लिए लगाया गया है। जो कंट्रोल रूम या पर्सनल पर फोन आते ही उस स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा। जेई श्याम बहादुर ने बताया कि त्योहार पर पानी की समस्या किसी को नहीं होनी दी जाएगी। 24 घंटे नलकूप चलाने के निर्देश दिए गए हैं।



दीपावली को लेकर लोगों ने दुल्हन की तरह सजाए घर
दीपावली को लेकर लोगों ने अपने घरों को धनतेरस से ही सजाना शुरू कर दिए हैं। रविवार को छोटी दीपावली होने के चलते सुबह से ही लोग अपने घरों की दीवारों पर झालरें, व लाइटें लगाना शुरू कर दिए थे। शाम होते ही घर में रंग बिरंगी लाइटें सबको आकर्षित कर रहीं थी।


समस्या होने पर इन नंबरों पर करें फोन


जिलाधिकारी - 9454417548
पुलिस अधीक्षक - 9454400279
मुख्य विकास अधिकारी - 9454417179
मुख्य चिकित्सा अधिकारी - 8005192664
उप जिलाधिकारी, उरई - 9454416347
उप जिलाधिकारी, जालौन - 9454416348
उप जिलाधिकारी, कोंच - 9454416350
उप जिलाधिकारी, कालपी - 9454416349
उप जिलाधिकारी, माधौगढ़ -9454416351
फायर स्टेशन- 9454418440
अधिशाषी अभियंता बिजली विभाग - 9415909400
जल संस्थान का मोबाइल नंबर - 9162252395


बाजार में उमड़ी भीड़ से बनी रही जाम की समस्या
कालपी। बाजार की व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए प्रशासन भी सतर्क रहता है। आलम यह है कि बाजार के सभी मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है जो तिपहिया और चार पहिया वाहनों को अंदर नहीं जाने देते हैं। मुन्ना फुलपावर चौराहा के अलावा अमलतास तिराहे पर सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। खोया मंडी, सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार और नगर पालिका के पास भी पुलिस बल तैनात हैं जो सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी देख रहे हैं। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह के मुताबिक यह व्यवस्था तीन दिनों तक के लिए है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया गया है। (संवाद)


बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी

जालौन। छोटी दीपावली पर नगर के बाजार में जमकर भीड़ उमड़ी। दिन भर खरीदारों का बाजार में तांता लगा रहा। नगर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों ने नगर में आकर खरीदारी की। यही कारण रहा कि बाजार में दिन भर लोगों की भीड़ नजर आई। लोगों ने बर्तन, मिठाई, सजावट का सामान, खीले गट्टे, किराना, आभूषण, इलेक्ट्रिक आइटम एवं मोबाइल आदि की खरीदारी की। इसके अलावा भी जरूरत के सामान की खरीदारी करते नजर आए। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तमाम तरह के ऑफर और सेल लगा रखी थी। इसके चलते दुकानों पर भीड़ नजर आई। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा महंगाई अधिक रही इसके बाद भी लोगों ने खरीदारी में कोई कसर नहीं रखी। इसके चलते दुकानदार भी खुश नजर आए। बाजार में भीड़ का आलम यह रहा कि दिनभर बाजार में जाम की स्थिति बनी रही।
कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ सुबह से ही बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिखा था। सिर्फ दो पहिया वाहन ही बाजार में जा सके। (संवाद)

फोटो - 10 आतिशबाजी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 आतिशबाजी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 आतिशबाजी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 आतिशबाजी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें