फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जालौन-चुर्खी एकल मार्ग होने के कारण हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। चुर्खी-जालौन मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीण ने रविवार को डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीण ने मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कुठौंदा बुजुर्ग निवासी ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने डीएम राजेश कुमार पांडेय को पत्र लिखकर बताया कि जालौन से चुर्खी तक का मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण है। यह सिंगल लेन है और इस पर यातायात अधिक है। सिंगल लेन होने के चलते इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं साथ ही मार्ग भी अक्सर क्षतिग्रस्त बना रहता है। दिन रात ट्रक, ऑटो, चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों का आगमन इस मार्ग से होता रहता है। दो बड़े वाहनों के आमने सामने आ जाने पर साइड देने या ओवरटेक करने की भी गुंजाइश काफी कम रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया था कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 1926.94 लाख रुपये की लगात आएगी। इसका पत्र मुख्य अभियंता झांसी क्षेत्र लोक निर्माण विभाग झांसी के द्वारा 29 जुलाई 2025 को एक पत्र मुख्य अभियंता उप्र लोक निर्माण विभाग लखनऊ को भेजा गया है। ऐसे में मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू करा दिया जाए तो वाहन चालकों की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें