फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में सीओ ने अधीनस्थों को अपराधों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए

विज्ञापन
सर्किल के स्टेशन अफसरों और थानेदारों के साथ बैठक करते सीओ राहुल पांडे - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। सीओ कोंच राहुल पांडे ने रविवार सर्किल के चारों थानों के थानेदारों की बैठक कर अपराध पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने इलाके के अपराधियों पर चौकस नजरें रखने और उनकी एक-एक गतिविधि पर नजर रखने के निर्देेश दिए। कोरोना संक्रमण को लेकर उन्होंने सभी को एहतियात बरतने की भी हिदायत दी। अपने ऑफिस में एक-एक थाने की बिंदुवार अपराधों की समीक्षा करने के बाद सीओ राहुल पांडे ने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निपटाने के निर्देेश दिए। लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर थाना प्रभारियों औैर चौकी प्रभारियों को फटकारते हुए कहा कि गश्त और पिकेट पर ध्यान दें, लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सिपाहियों की बीट बुकें यदि नहीं हैं तो तत्काल बनवाने और संबंधित हलकों के अपराधियों से जुड़ी एक एक बात उनमें दर्ज कराने की बात कही। इस दौरान कोतवाल इमरान खान, एसएसआई राजेश सिंह, सुदीश कुमार, संजीव कटियार, मदनपाल, अशोक, लालजी, रमेश तिवारी, राकेश शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, इंसपेेक्टर नदीगांव रूपकृष्ण त्रिपाठी, एट से दरोगा सर्वेश कुमार, कैलिया से दरोगा शिवकरन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें