कदौरा में ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करते पूर्ति निरीक्षक कमल सिह
- फोटो : ORAI
कदौरा। ग्राम जकसिया के राशन विक्रेता के खिलाफ शिकायत की जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक के कई बार बुलाने के बावजूद शिकायतकर्ता नहीं पहुंचे। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने राशन विक्रेता को क्लीन चिट देते हुए रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी।
एक हफ्ते पहले जकसिया के ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए राशन विक्रेता कुसुमा देवी पर आरोप लगाया था कि वह कार्ड धारकों को कम राशन दे रहा है। शिकायत पर एसडीएम कौशल कुमार के निर्देश पर बुधवार को पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह जांच करने गांव पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को बुलाया, कोई सामने नहीं आया। इस पर उन्होंने ग्रामीणों से बात की तो जानकारी मिली कि मामला प्रधानी चुनाव का है।
इस पर उन्होंने राशन विक्रेता को क्लीनचिट देते हुए अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात कही। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि राशन विक्रेता को कटे कार्ड व यूनिट जुड़वाने के लिए जरूरी कागज ग्रामीणों से लेने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर रामप्रकाश जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा ।