फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्य बनाने के लिए करीबियों को मना रहे प्रधान जी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी न होने के चलते गांव की सरकार के गठन में मुश्किल होगी। ऐसे में चुने गए ग्राम प्रधान अपनी जान पहचान वालों और रिश्तेदारों को ग्राम पंचायत सदस्य बनाने के लिए उन्हें मनाने में जुटे।
विज्ञापन

गांव की सरकार बनाने में ग्राम पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका होती है। लेकिन गांवों में प्रधान बनने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनसे कोई मतलब नहीं रखा जाता। यही कारण है कि लोगों की दिलचस्पी ग्राम पंचायत सदस्य बनने में नहीं रही। पूर्व में जहां ग्राम पंचायत सदस्यों से एक सदस्य को उप प्रधान बनाया जाता था और गांव के विकास में उनकी भी राय ली जाती थी।
लेकिन अब सब कुछ प्रधान व सचिव के हाथ में होने के चलते ग्राम पंचायत सदस्यों की भूमिका सीमित हो गई है। ग्राम पंचायत की बैठक में भी ग्राम पंचायत सदस्यों को बताना उचित नहीं समझा जाता है। एक ओर ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए लोग पानी की तरह रुपये बहाते हैं।
विज्ञापन

चुनाव में उक्त पदों के लिए हजारों लाखों रुपये खर्च होते हैं लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य बनने के लिए लोग आगे ही नहीं आते हैं। बता दें कि ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के 742 पद हैं। उक्त पदों के सापेक्ष मात्र 205 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। उक्त में से भी अधिकांश ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। कुछ सीटों में चुनाव संपन्न हुए। जिसके बाद भी 742 पदों के सापेक्ष ब्लॉक क्षेत्र मेें दो सैकड़ा से भी कम ग्राम पंचायत सदस्य हैं। ऐसे में अधिकांश गांवों में सदस्य पूरे न होने के चलते गांव की सरकार के गठन में मुश्किल आ रही है।
इस परेशानी को दूर करने के लिए चुने गए ग्राम प्रधान अब अपनी जान पहचान वालों और रिश्तेदारों को ग्राम पंचायत सदस्य बनने के लिए मनाते नजर आने लगे हैं। ताकि समय से गांव की सरकार का गठन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें