फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति धर्म नहीं विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमन सिंह व अन्य। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। यूपी में राजनीति करने नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बदलने आए है। जाति धर्म और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। यह बात मोहल्ला मातापुरा स्थित आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनदयाल काका के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रमन सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो काम किए हैं, वहां उनका डंका बज रहा है। जबसे आप पार्टी ने यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है तबसे भाजपा के नेता और मंत्री परेशान हैं। वे दिल्ली गवर्नेंस मॉडल और यूपी गवर्नेंस मॉडल की तुलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास और अच्छे काम दिखाने के लिए होते हैं, छुपाने के लिए नहीं होते। आप पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनदयाल काका ने कहा कि इस अभियान से यूपी सरकार परेशान है। हमारी पार्टी जो भी चुनाव लड़ेगी वह शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के मुद्दे पर लड़ेगी। इस दौरान जिला महासचिव उवैस सिददीकी, आदित्य चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें