फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक को बताई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ग्राम पंचायत मड़ोरी के मजरा रैपुरा में आजादी के बाद से अब तक मुख्य सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इससे गांव के लोग परेशान होते हैं। उन्होंने कालपी विधायक को शिकायती पत्र देकर सड़क बनवाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र जालौन और विधान सभा क्षेत्र कालपी की ग्राम पंचायत मड़ोरी के अंतर्गत एक छोटा सा मजरा रैपुरा आता है। इस मजरे में आजादी के बाद से अभी तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है। पिछली पंचवर्षीय योजना में ग्रामीणों को बिजली मिली थी लेकिन आजादी के बाद से अभी तक गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग कच्चा ही है। लगभग 700 मीटर लंबे इस संपर्क मार्ग को बनवाने के लिए ग्रामीण प्रत्येक चुनाव में जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं और जन प्रतिनिधि आश्वासन भी दे जाते हैं लेकिन बाद में वे भूल जाते हैं। परेशान ग्रामीण सुरेशचंद्र, प्रहलाद, अमित सिंह, राजू, रामप्रकाश, शिवकुमार, शिवम कुमार आदि ने कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उनके गांव का 700 मीटर लंबा संपर्क मार्ग अभी तक बना नहीं है। बारिश में सड़क पर पानी भरने से कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है। ऐसे में उनका गांव पूरी तरह से अन्य गांवों से संपर्क नहीं है। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चे भी पढ़ने के लिए नहीं जा पाते हैं। परेशान ग्रामीणों ने जनहित में कालपी विधायक से संपर्क मार्ग को पक्का कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें