फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन के घर चोरों

विज्ञापन
शहर के सुशील नगर में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर के सुशील नगर में चोरों ने राजस्व विभाग के संग्रह अमीन के घर का ताला तोड़कर कमरों में रखे जेवर व नकदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

सुशील नगर निवासी सुरेंद्र कुशवाहा माधौगढ़ तहसील में संग्रह अमीन हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह परिवार के साथ
एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए गए थे। घर पर ताला लगा था। शुक्रवार की सुबह वह वापस लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के लाक टूटे मिले। उसमें रखे 51 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान गायब था। सुरेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें