फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो लगाएंगे सरसों के तेल का कारखाना : अखिलेश

विज्ञापन
सभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मंच पर मौजूद तीनों विधानसभाओं के प्र? - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड का यह क्षेत्र दलहन-तिलहन के लिए मशहूर है। ऐेसे में यदि सरकार बनी तो वह सरसों की फसल पर एमएसपी घोषित कराने के साथ ही माधौगढ़ में सरसों के तेल का कारखाना लगाने का काम करेंगे। यह बात उन्होंने शुक्रवार को माधौगढ़ में सपा प्रत्याशियों के लिए सभा के दौरान कही।
विज्ञापन

स्व. बहादुर सिंह डिग्री कालेज के परिसर पर आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन दो से ढाई करोड़ अंडे खाए जाते हैं। ऐसे में मुर्गी, बकरी और मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए बिना ब्याज के ऋण देने का काम करेंगे। खेल, बिजली, स्वास्थ्य के साथ ही कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए 100 पुलिस की संख्या दोगुनी की जाएगी। इसके लिए 11 लाख खाली पड़े पदों को भी भरा जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि तीसरे चरण में भाजपा शून्य होने वाली है। भाजपा ने सिर्फ धोखा देने का काम किया है। तंज कसते हुए कहा कि बगल में आए बाबा मुख्यमंत्री ने न जाने क्या-क्या काम गिना दिए। जनता से पूछने के लहजे में कहा कि आप बताएं कितने काम हुए? भाजपा एमएसपी नहीं दे सकी। खाद की भी किल्लत रही। जिन किसानों को मिली भी है तो उन्हें भी बोरी में पांच किलोग्राम कम ही मिली है।
विज्ञापन

नोटबंदी में आमजन से पैसे जमा कराए और उद्योगपति पैसा लेकर भाग गए। भाजपा कानून की बात करती है, 25 हजार का इनामी नेता क्रिकेट खेल रहा है। पुलिस कप्तान फरार है। अखिलेश यादव ने उरई प्रत्याशी दयाशंकर वर्मा, कालपी प्रत्याशी विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह को जिताने की अपील की। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा अतुल प्रधान, केशवेन्द्र सिंह सुदामा दीक्षित, प्रवल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संबोधन को सुनते कार्यकर्ता।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें