फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शेरगढ़ पुल बंद होने से दो घंटे तक निकलने का इंतजार करते रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। यमुना नदी पर बने शेरगढ़ पुल को बुधवार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। सीमेंट की दीवारें खड़ी करने से पैदल निकलने वाले लोग भी औरैया जाने के लिए खड़े नजर आए। प्रशासन ने किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया। दो घंटे तक निकलने के इंतजार में स्कूली बस खड़ी रही। बाद में बच्चे मायूस होकर घर लौट गए। अधिकारियों की माने तो एक माह तक सभी के निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

यमुना पर स्थित शेरगढ़ पुल को मरम्मत के चलते बुधवार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। पुल बंद होने से सुबह करीब आठ बजे लोगों की भीड़ पुल के इस पार जमा हो गई। लोगों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों से निकलने के लिए मिन्नतें कीं, लेकिन उन्हें आगे जाने नहीं दिया गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। औरैया जाने के लिए स्कूली बस भी पहुंची, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण चालक को बस वहीं रोकनी पड़ी। बस खड़ी होने के बाद बच्चे भी नीचे उतर आए और निकलने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। दो घंटे बाद बस चालक बच्चों को लेकर लौट गया। वहां मौजूद राहगीर मनीष, पुष्पेंद्र, राधेश्याम ने बताया कि उन्हें पुल बंद होने की जानकारी नहीं थी। वह जालौन से बाइक लेकर औरैया जा रहे थे, यहां आकर पता चला कि पुल बंद है। अब 35 किलोमीटर लौटकर छिरिया कट होते हुए औरैया जाएंगे। लोगों का कहना था कि प्रशासन को किसी वैकल्पिक रास्ते को खोल देना चाहिए, जिससे औरैया जाने के लिए परेशान न होना पड़े। अधिकारियों की मानें तो एक माह तक के लिए पुल से पूरी तरह से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें