जालौन। कोरोना संक्रमण के चलते 10 माह से बच्चे घरों में हैं। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए चित्रांशी प्रतिभा मंच ने ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें काव्या सक्सेना ने बाजी मारी।
कायस्थ समाज के बच्चों के बीच आयोजित कराई गई प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने नन्हे-नन्हे हाथों ने कमाल दिखाते हुए बेहद खूबसूरत पेंटिंग का नजारा पेश किया। निर्णायक मंडल में शामिल प्रीति श्रीवास्तव, प्रवीना श्रीवास्तव व रूपम श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों का चयन किया। प्रतियोगिता में काव्या सक्सेना ने पहला स्थान प्राप्त किया।
न्यासा व वर्तिका श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से दूसरा और आव्या श्रीवास्तव (मीठी) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था के संस्थापक व आयोजक डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। समिति की अध्यक्षा माया श्रीवास्तव ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता रहेगा ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिल सके।