एट कानपुर झांसी हाईवे पर अपराधी विकास दुबे की खोजबीन करते हुए एट प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के सा?
- फोटो : ORAI
एट/आटा। कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में जिले की पुलिस ने सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया। लग्जरी कारों की भी चेकिंग की गई और संदिग्धों से पूछताछ की गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह का कहना है कि चेकिंग का अभियान रोजाना चलाया जाएगा। देर रात आटा टोल प्लाजा में भी चेकिंग की गई और विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए।
बता दें कि कानपुर मुठभेड़ में पुलिस अधिकारियों समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। जिसके बाद से ही जनपद भर की पुलिस हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में जुटी है। उस पर पुलिस ने ढाई लाख का इनाम भी रखा है। जनपद के एसपी डॉ. सतीश कुमार के निर्देश पर एट पुलिस ने भी हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। हाईवे पर भारी पुलिस फोर्स देख राहगीर भी सकते में रहे। कानपुर और झांसी की ओर से आने जाने वाले लगभग सभी वाहनों की चेकिंग की गई। देर रात आटा टोल प्लाजा में भी वाहनों की चेकिंग की गई और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए।