फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीएचसी का एसी खराब, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मुहम्मद अशफाक राईन ने सीएचसी जालौन के वार्ड नंबर 19 में खराब वातानुकूलक को लेकर शिकायत की है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन




राईन ने पत्र में तत्काल मरम्मत या गुणवत्तापूर्ण नया वातानुकूलक लगवाने की मांग की है। उन्होंने वातानुकूलक की खरीद, गुणवत्ता और स्थापना की विभागीय जांच कराने की मांग की। साथ ही, बार-बार खराब होने के कारणों की भी जांच चाही है। अशफाक राईन ने बताया कि वातानुकूलक लगने के दो-चार माह बाद ही खराब होने लगा था। अब यह बिल्कुल ठंडा नहीं कर रहा है। इससे भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को गर्मी और उमस में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने जांच कराकर वातानुकूलक को गारंटी अवधि में ठीक कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें